धर्म को जाने।
धर्म क्या है : धर्म वह अनुशासित जीवन क्रम है , जिसमें लौकिक उन्नति (अविद्या) तथा आध्यात्मिक परमगति (विद्या) दोनों की प्राप्ति होती है । धर्म का शाब्दिक अर्थ : धर्म एक संस्कृत शब्द है । ... इसका मतलब धर्म का अर्थ है कि जो सबको धारण किए हुए है अर्थात धारयति- इति धर्म :!। अर्थात जो सबको संभाले हुए है । धर्म का सन्देश क्या है : संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विभिन्न धर्मों का सद्भावना सप्ताह हमें याद दिलाता है कि हमारे इतिहास में जो सबसे प्रेरणादायक व्यक्ति हुए हैं उन्होंने बार-बार सभी धर्मों के मेलजोल और भाईचारे का संदेश दिया है, इसलिए केवल तालमेल ही श्लाघ्य है ,समवाय एव साधु, क्योंकि तालमेल से ही दूसरों के द्वारा स्वीकृति, धर्म की धारणा का ज्ञान और उसके सम्राट प्रियदर्शी इच्छा करते हैं कि सभी धर्मों के अनुयायी एक-दूसरे के सिद्धांतों को जानें और उचित सिद्धांतों की उपलब्धि करें। जो इन विशिष्ट मतों से संबद्ध हैं...